अगर आप हलवाई का काम सीखना चाहते हैं तो आप किसी भी हलवाई की दुकान पर जाकर यह कोर्स बहुत आसानी से सीख सकते हैं या फिर कुकिंग क्लास के जरिए भी यह काम सीख सकते हैं। और आज कल ऑनलाइन कुकिंग क्लास की सुविधा भी उपलब्ध है जिसमें घर पर ही हलवाई का काम सीखा जा सकता है। इस कोर्स को सीखने के बाद आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं कुछ लोग आजकल घर का बना खाना ज्यादा पसंद करते है इसलिए बहुत सारे हलवाई टेफिन सेवा प्रदान करते हैं या फिर घर जाकर खाना बनाते हैं या किसी हलवाई की दुकान, रेस्टोरेंट,होटल आदि में जाकर नौकरी कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि आजकल लोग दिन-पर-दिन अलग-अलग तरह के खाने के शौकीन होते जा रहे हैं। इसलिए इस काम की काफी डिमांड है एक अच्छा हलवाई बनने के लिए कुछ बातें सीखना बहुत जरूरी है जो इस प्रकार हैं।
माप — खाना पकाने या किसी भी चीज को बनाने में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद का माप बहुत महत्वपूर्ण है। जितनी मात्रा की आवश्यकता हो, उतना ही उपयोग करना चाहिए, ताकि वह ठीक से बन सके।
समय प्रबंधन — अगर आप कोई भी चीज बनाते या पकाते हैं तो उसे समय के अनुसार बनाएं कि उस चीज को बनाने में कितना समय लगता है। यह ज्ञान होना आवश्यक है ताकि कम पकाने और अधिक पकाने की संभावना न रहे और खाना एकदम सही बने।
साफ़-सफ़ाई — खाना कोई भी हो, लेकिन इसका असर हमारी सेहत पर बहुत पड़ता है। इसलिए कुछ भी पकाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
व्यवहार कुशल — आपका व्यवहार ही आपकी बढ़ोतरी की पहली सीढ़ी है आपकी बोलाचल कैसी है आप अपने ग्राहकों के साथ जैसा व्यवहार करोगे उसका परिणाम आपको वैसा ही मिलेगा।
परोसना — जसे खाना बनाना एक कला है, वैसे ही खाना परोसना भी एक कला है। एक ग्राहक को आप कितने अच्छे से और साफ-सफाई से खाना परोसते हैं क्योंकि खाना खाने में जितना स्वादिष्ठ होना चाहिए उताना ही देखने में भी आकर्षक होना चाहिए।