6 महीने में सीखे कार मैकेनिक का काम

कार मैकेनिक वह व्यक्ति होता है जो कार में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को हल करता है और उसे अच्छा बनाता है। कार मैकेनिक का कोर्स आप किसी भी इंस्टीट्यूट और किसी गैराज आदि से सीख सकते हैं। कार मैकेनिक का कोर्स सीखने के बाद आप अपना गैराज भी खोल सकते हैं या फिर किसी गैराज में काम करके ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। कार मैकेनिक बनने के लिए कुछ चीजें सीखना जरूरी है जैसे:

  • कार के हर पार्ट की जानकारी — कार के पार्ट्स को खोलने और बदलने के लिए कार के मैकेनिक का आना जरूरी है। उसे पता होना चाहिए कि कौन सा पार्ट कहां लगा है और इसका क्या उपयोग होता है।
  • इंजन के बारे में जानें — कार मैकेनिक को यह जानने में सक्षम होना चाहिए कि इंजन की आवाज़ में क्या खराबी है। यदि यह जाम हो गया है, तो उसे यह भी जानना चाहिए कि इसे कैसे ठीक किया जाए! कार से इंजन को तोड़ना और जोड़ना, इंजन की मरम्मत, इंजन सर्विसिंग सीखते हैं
  • गाड़ी की सर्विस कैसे करें — मोटर मैकेनिक को गाड़ी की मरम्मत करने के साथ-साथ गाड़ी की सर्विस करने में भी सक्षम होना चाहिए।
  • कार के नटों का ज्ञान — मैकेनिक को यह भी पता होना चाहिए कि कार के सभी नटों को कैसे खोलना है और दोबारा कैसे सेट करना है।
  • समस्या का समाधान — यदि आप कार का मैकेनिक कोर्स सीखते हैं तो आप कार की हर चीज सीख जाते हैं जिससे आप कार की समस्या का समाधान कर पाएंगे।
  • व्यावहारिक ज्ञान — कार मैकेनिक प्रशिक्षण आपको कार मरम्मत, कार सर्विसिंग, कार रखरखाव, कार संशोधन से संबंधित प्रत्येक चीज के बारे में 100 प्रतिशत व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
  • शिक्षा की आवश्यकता — कार मैकेनिक कोर्स कम शिक्षा वाले व्यक्ति भी कर सकते हैं जैसे 10वीं पास, 12वीं पास, कोई भी स्नातक या कोई भी नौकरी का अनुभवी धारक जो अपना ऑटोमोबाइल व्यवसाय शुरू करना चाहता हो।

Similar Posts