6 महीने में सीखें फोटोग्राफर का काम

फोटोग्राफर एक ऐसा प्रोफ़ेशनल, एक्स्पर्ट होता है जिसका काम विशेष अवसरों पर तस्वीर खीचना और यादो को संभालना होता है। आज के इस दौर में फ़ोटोग्राफ़ी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुकी है  लेकिन अगर कोई इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने का इच्छुक है तो उसके लिए फोटोग्राफर का कोर्स करना जरूरी होता है। जिससे वह अपना काम  प्रोफ़ेशनल तरीके से कर सके। आजकल तकनीकी तरीके से फोटो खीचना विशेष उपकरणों और कमरों के साथ सिखाया जाता है। ताकि किसी भी व्यक्ति या समारोह, शादी, जन्मदिन पार्टी आदि की तस्वीर बेहतरीन तरीके से ली जा सके। कहा जाता है कि जो कोई नहीं देख सकता उसे एक फोटोग्राफर में देखने की कला होनी चाहिए जिससे वह अच्छे यादे बनने में माहिर हो सके। फोटोग्राफी के लिए जरूरी टिप्स एक फोटोग्राफर में होनी चाहिए !

  • संचार कौशल — फोटोग्राफर को लोगों के साथ अच्छा संचार कौशल होना चाहिए, ताकि वह लोगों को दिशा और उदाहरण प्रदान कर सके और सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त कर सकें और सर्वोत्तम तस्वीरें खींच सकें।
  • सक्रिय — एक फोटोग्राफर को हमेशा तैयार रहना चाहिए, कोई भी गतिविधि किसी भी समय हो सकती है जिससे आप किसी भी अवसर की तस्वीर और वीडियो को कैद कर सकें।
  • पारखी नजर — एक प्रतिभाशाली फ़ोटोग्राफ़र वहा भी देख लेता है जो दूसरे नहीं देख पाता वह अलग अलग लोकेशन पर छुपी हुई चीज़ दिखाता है और अपने कैमरे से तस्वीर में कैद कर लेता है।
  • शिक्षा — अच्छी फोटो क्लिक करना एक आर्ट है आज के समय में सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर या वेबसाइट से आप अपने टैलेंट, अपने स्किल्स को आसान से दुनिया के सामने ला सकते हैं। उसके लिए आपकी अच्छी एजुकेशन जरूरी है।
  • प्रैक्टिस है जरूरी — एक फोटोग्राफर को रोज की प्रैक्टिस जरूरी होती इसके लिए आप रोजाना फोटो लेने का अभ्यास करते रहें जिससे आपका हाथ साफ़ होगा। और आप और भी अच्छे पिक्चर ले सकते है।

Similar Posts