6 महीने में सीखें योग

योग कार्य एक ऐसा कार्य है जो हमारे स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। इसे सीखने में थोड़ी भी लापरवाही बरतना उचित नहीं है। योग कार्य में आपको योग के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। योग क्या है, इसके फायदे क्या हैं? ये सब आपको योगा कोर्स के दौरान सिखाया जाता है अगर आप योग का कार्य सीखना चाहते हैं या फिर योग शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके पास कुछ महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। योगाभ्यास के दौरान आपको बहुत सी बातें सीखने को मिलती हैं जैसे; –

  • सभी आसनों के नाम बताएं — योग क्रिया सीखने में सबसे पहले हमें सभी आसनों के नाम और उनसे मिलने वाले लाभ को जानना होगा।
  • सभी आसनों के फायदे — सिर्फ आसनों का नाम जानने से हम योग नहीं सीख सकते। आसन के क्या फायदे हैं और इसे किस अवस्था में करना चाहिए। ये ज्ञान होना भी जरूरी होता है।
  • योग का अभ्यास — योग कार्य सीखने के लिए सबसे पहले आपको स्वयं योग का अभ्यास करना होगा, तभी आप इसके फायदे और नुकसान को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।
  • शारीरिक फिटनेस — अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। अगर आप शारीरिक रूप से फिट और स्वस्थ हैं तभी आप एक अच्छे योग शिक्षक बन सकते हैं और दूसरों को भी अच्छे से योग सिखा सकते हैं।
  • सही समय — योग कार्य में समय का बहुत महत्व है। योग करने का एक सही समय होता है।

योग व्यायाम से होने वाले मुख्‍य लाभ इस प्रकार हैं:-

  • दिमाग और मन की शांति — योग न केवल शरीर की मांसपेशियों को स्वस्थ् बनाए रखने में मदद करता बल्कि यह हमारे दिमाग और मन को शांत रखने में भी मदद करता है। योग से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
  • तनाव मुक्त जीवन — योग भूख और पाचन को बढ़ाता है,और बेहतर नींद लाने में भी मदद करता है योग तनाव से राहत देता है आप योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करते हैं तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं।
  • वजन पर नियंत्रित — योग से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम कर सकते हैं। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके वजन पर नियंत्रित कर सकते हैं। यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। योग फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है।
  • रोग मुक्त शरीर — योग से शरीर को फिट रखा जा सकता है योग से बहुत सारी बीमारियां कंट्रोल होती है। जैसे अस्थमा हृदय रोग और मधुमेह श्वसन संबंधी आदि।
  • ऊर्जा शक्ति बढ़ती है — योग करने से शरीर की थकान दूर होती है इससे हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। और हमारे शरीर में ताजगी महसूस होती है।

Similar Posts